Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस ने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कई उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें असम के लिए 21, पुडुचेरी के लिए 14 उम्मीदवार, केरल के लिए छह और तमिलनाडु के लिए चार प्रत्याशी शामिल हैं।

असम के लिए कांग्रेस ने अब तक 92 प्रत्याशी घोषित किए

कांग्रेस असम के लिए अब तक 92 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआइयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक और 6 अप्रैल को मतदान होगा।

पुडुचेरी के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में नारायणसामी का नाम नहीं

पुडुचेरी विधानसभा के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी का नाम नहीं है। कांग्रेस 30 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसकी सहयोगी द्रमुक 13 और भाकपा एवं वीसीके पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह और उम्मीदवारों की सूची जारी

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले पार्टी ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को पुथुपल्ली सीट से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला को हरिपद सीट से मैदान में उतारा है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही द्रमुक नीत पंथनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन में कांग्रेस को आवंटित सभी 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।