Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Uttarakhand Cabinet Expansion: अरविंद पांडेय ने संस्कृत भाषा में ली शपथ

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार राजभवन में हो रहा है। तीरथ मंत्रिमंडल में कुल11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं इससे पहले प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुने गए रावत ने 9 मार्च को अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

LIVE UPDATES:-
सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने ली मंत्री पद की शपथ
कोटद्वार से भाजपा विधायक हरक सिंह रावत ले रहे मंत्री पद की शपथ
डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने ली मंत्री पद की शपथ
बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य ने ली मंत्री पद की शपथ
अरविंद पांडेय ने संस्कृत भाषा में ली शपथ
श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत ने ली शपथ
सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य ने ली शपथ
विधायक सुबोध उनियाल ने भी ली शपथ
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस संबंध में कहा कि उनकी राय में मुख्यमंत्री रावत को अपना पूरा मंत्रिमंडल बनाना चाहिए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल करके जबरदस्त बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार की कमान संभालते समय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल में अपने अलावा केवल 9 मंत्रियों को ही शामिल किया था और 2 पद खाली छोड़ दिए थे। जून 2019 में प्रदेश के वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया था, जिसके बाद रिक्त मंत्री पदों की संख्या 3 हो गई।
हालांकि, बार-बार चर्चाओं के बाद भी ये पद कभी भरे नहीं गए और जानकारों का कहना है कि इसे लेकर विधायकों की नाराजगी भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के सत्ता से बाहर होने का एक प्रमुख कारण रही। इसी बीच, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल गठन के मसले पर भी चर्चा हुई।