Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राकेश टिकैत का दावा- किसान आंदोलन के समर्थन में इसी महीने होगा BJP सांसद का इस्तीफा

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन के 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने एक ऐसा दावा किया है जिससे भारतीय जनता पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है। टिकैत ने कहा कि इसी महीने आंदोलन के समर्थन में एक बीजेपी सांसद का इस्तीफा होगा, जितने बीजेपी के सांसद हैं, उतने दिन यह आंदोलन चलेगा। हालांकि टिकैत ने कथित बीजेपी सांसद के नाम की जानकारी नहीं दी। टिकैत के इस दावे के साथ ही अब अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोगों का कहना है कि इस्तीफा देने वाला सांसद यूपी का हो सकता है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पंजाब या हरियाणा का होगा। अब यह वक्त ही बताएगा कि टिकैत के दावे में कितनी सच्चाई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन हर रोज गति पकड़ रहा है। केंद्र सरकार की हठधर्मी के सामने देश के किसान हरगिज नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टरों में तेज भरवाकर रखें ,कभी भी दिल्ली कूच करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की रणनीतियों की काट बेशक वह नहीं जानते है, लेकिन किसानों ने यह ठान ली है कि वे अपना मकसद हांसिल किए बगैर अब पीछे हटने वाले नहीं है।

इससे पहले पत्रकारों से उन्होंने कहा था कि 15-20 दिनों से केंद्र सरकार की खामोशी से संकेत मिल रहा है कि कुछ होने वाला है। सरकार आंदोलन के खिलाफ कुछ कदम उठाने की रूपरेखा बना रही है। टिकैत ने कहा था समाधान निकलने तक किसान वापस नहीं जाएंगे। किसान भी तैयार है, वह खेती भी देखेगा और आंदोलन भी करेगा। सरकार को जब समय हो वार्ता कर ले। टिकैत ने कहा कि 24 मार्च तक देश में कई जगह महापंचायत की जाएगी। गणतंत्र दिवस पर किसानों के प्रदर्शन के दौरान लालकिला परिसर में हुए बवाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि ये सारा बखेड़ा सरकार ने खड़ा किया।