Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, शिक्षा नीति पर उठाए सवाल

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारिखों के एलान के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम शिक्षा प्रणाली के लिए किसी भी प्रकार की नई नीति बनाते हैं तो उसके लिए सबसे पहले छात्रों और प्रोफेसरों से बातचीत करनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यह नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षा केवल आर्थिक रूप से मजबूत लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए। सभी  वर्ग के लोगों को इसका फायदा मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से वादा किया कि अगर कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने में कामयाब होती है तो वह छात्रों को छात्रवृत्ति दने के लिए भी कार्य करेगी। बता कि इस दौरान राहुल ने तिरुनेलवेली में सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ बातचीत की।

बता दें कि तमिलाडु पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर भी मोदी सरकार पर किसानों को लेकर हमला बोला था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,’ हिम्मत है तो करो- किसान की बात, जॉब की बात।’

बता दें कि उन्होंने ऐसे समय पर तंज कसा है जब आज प्रधानमंत्री अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करना है।  बताया जा रहा है कि इस बार प्रधानमंत्री कोरोना के मामले एवं टीकाकरण के दूसरे चरण को लेकर चर्चा कर सकते हैं। यह उनके रेडियो कार्यक्रम का 74वां संस्करण है।