Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केरल स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए तैयार,12 मार्च को जारी होगी अधिसूचना

तिरुवनंतपुरम। देश में पांच राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें केरल भी शामिल है। हाल ही में चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान किया है, जिसके बाद केरल मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वह केरल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अधिसूचना 12 मार्च को जारी की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें। बता दें कि केरल में 6 अप्रैल, 2021 को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसका परिणाम 2 मई 2021 के दिन आएगा। इस राज्य में कुल140 विधानसभा सीट के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

साल 2016 में इस पार्टी की हुई थी जीत

केरल विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी समीकरण की बात करें तो यहां पर साल 2016 में विधानसभा चुनावों में CPIM के नेतृत्व वाले गठबंधन LDF ने 91 सीटों पर जीत दर्ज की थी और सरकार बनाई थी। इसी प्रकार कांग्रेस के UDFगठबंधन को केरल विधानसभा 2016 के चुनावों में 47 सीटें मिलीं थीं।

साल 2016 के केरल विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करे तो लेफ्ट गठबंधन (LDF) वाली सीपीआई (एम) को 56 सीटें मिलीं थीं, सीपीआई को 19 सीटें मिली थी। जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को 3 सीटें मिली थीं और एनसीपी को 2 सीटें मिलीं थीं। वहीं UDF गठबंधन वाली कांग्रेस को 22 सीटें मिलीं थीं, IUML (Indian Union Muslim League) को 18 सीटें मिलीं थीं, केरल कांग्रेस (एम) को 6 सीटें हासिल की थी। इन सबके हटके तीसरा गठबंधन भाजपा का भी था,लेकिन उसमें से किसी भी पार्टी एक भी सीट नहीं मिल पाई थी, बस भाजपा को ही वहां एक सीट मिल सकी थी।