Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चुनाव के एलान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केआवास पर पूजा व हवन

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के एलान से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पूजा व हवन हुआ। ममता के सांसद भतीजे व युवा तृणमूल के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी पूजा पर बैठे, बाद में खुद मुख्यमंत्री ने भी पूजा की और हवन में आहूति भी दी। इस दौरान देखा गया कि ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी भी अभिषेक के बगल में पूजा पर बैठे थे।

 सुश्री बनर्जी काली की भक्त हैं। ममता के घर पर कालीपूजा भी  होती है। लेकिन शुक्रवार कोह देखा गया कि पुरी मंदिर के पुजारी ममता के घर पास ही स्थित कांफ्रेंस हॉल में पूजा कर रहे हैं और अभिषेक उनके सामने मास्क पहने बैठे हैं। इसके बाद कहा जाने लगा कि आज चुनाव घोषित होना है इसीलिए पूजा की जा रही है। हालांकि बाद में पता चला कि असल में हर वर्ष दो बार ममता आपने आवास पर इस तरह की पूजा आयोजित कराती हैं

  वहीं राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई थी कि तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी आज ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर देंगी। क्योंकि, ममता ने प्रथा ही बना दी थी कि चुनाव की तिथि घोषित होते ही वह प्रत्याशियों की सूची जारी कर देती थीं।