Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन की अपील- चुनावों के दौरान हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ हो एक्शन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच चुनावों के ऐलान के साथ ही इस पर जमकर सियासत भी शुरू हो गई है। ममता समेत कई विपक्षी नेता चुनावों की तारीखों को लेकर बयान दे चुके हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी बंगाल चुनावों को लेकर राजनीति में उतरे हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग (ईसी) से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि जो लोग पश्चिम बंगाल में आठ चरण के विधानसभा चुनावों के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हों।

ममता ने उठाए सवाल

बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के आयोग के फैसले पर राज्य की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस ( सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सवाल उठाया है। चुनाव तारीखों की घोषषणा के तुरंत बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कहने पर ऐसा किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को घोषणा की कि चार राज्यों, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल 824 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होंगे। इन राज्यों में मतदान 27 मार्च से शुरू होगा और 29 अप्रैल को समाप्त होगा। चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेशों के चुनावों की मतगणना 2 मई को होगी।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। यहां पहले चरण के चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे और 27 अप्रैल को आखिरी चरण के मतदान होंगे। पश्चिम बंगाल की 16 वीं विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष 30 मई को समाप्त होगा। पश्चिम बंगाल की 17 वीं विधानसभा के लिए कुल 7,34,07,832 मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे।