Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

साइबर हमलों को लेकर अमेरिका का कड़ा रूख, रूस पर प्रतिबंध लगाने की हो रही तैयारी

वाशिंगटन। अमेरिका का जो बाइडन प्रशासन रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका अपने यहां सरकारी संस्थानों पर साइबर हमलों के मामलों में गंभीर है। इसके साथ ही रूस में विरोधी नेता एलेक्सी नवलनी को जहर देने और उसके बाद गिरफ्तारी से उत्पन्न घटनाक्रम को लेकर कड़ा रूख अपनाए है।

अमेरिका में सुरक्षा में सेंध के मामलों के कारण नौ सरकारी विभाग और एक दर्जन से ज्यादा प्राइवेट कंपनियां अभी भी दिक्कत में हैं। प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि नवलनी के मामले में प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका यूरोपीय यूनियन का भी सहयोग लेगा।

रूस पर प्रतिबंधों के संबंध में यूरोपीय यूनियन के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरैल ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध के बारे में यूरोपियन यूनियन के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेते हुए पूरी जानकारी ली है। उन्होंने इस मामले में बैठक को संबोधित भी किया।

इससे पहले रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान ने भी संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि साइबर हमलों के जिम्मेदार को जल्द ही जवाब मिलेगा। हम अब से महीनों नहीं, सप्ताह का ही इंतजार करेंगे। उल्लेखनीय है कि रूस की कुछ कंपनियां निरंतर साइबर हमलों के लिए कुख्यात हैं।