Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss किसी का करियर नहीं बनाता, लोगों के सिर पर बस 6 महीने इसका ख़ुमार रहता है’

नई दिल्ली। कहते हैं टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में जो जात है उसका करियर बन जाता है। बिग बॉस के घर में जो कुछ दिन टिक गया वो फिर फेमस होकर ही बाहर निकलता है। शायद तभी सेलेब्स और दर्शक इस शो के पीछे पागल हैं और यहां जाने के लिए तरसते हैं। लेकिन फेमस एक्टर और होस्ट अमन वर्मा बिग बॉस को लेकर इस ख़्याल से इत्तेफाक़ नहीं रखते। उनका कहना है कि बिग बॉस किसी का करियर नहीं बनाता, जैसे ही नया सीज़न आता है लोग पुराने के भूल जाते हैं।

अमन एक जाने माने एक्टर हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से नाम कमाने वाले अमन ढेरों फिल्मों और सीरियल्स में नज़र आ चुके हैं। इतना नहीं अमन बिग बॉस सीज़न 9 का हिस्सा भी रहे थे, लेकिन 42 दिन बाद ही शो से आउट हो गए थे। अब बिग बॉस के बारे में ज़ूम डिजिटल से बात करते हुए अमन ने कहा, ‘बिग बॉस किसी का करियर बनाने में मदद नहीं करता है। एक चीज़ मैं आपको साफ कर दूं। अगर आप बिग बॉस जीतते भी हैं तो भी लोग आपको 6 महीने याद रखते हैं, 6 महीने तक लोग आपको देखना और फॉलो करना पसंद करते हैं। फिर जैसे ही नया सीज़न आता है लोग पुरनों को भूल जाते हैं। तो ये बात सिर्फ एक मिथ है कि बिग बॉस किसी का करियर बनाता है, ये किसी का करियर नहीं बनाता’।

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक के बारे में बात करते हुए अमन ने कहा, ‘टीवी एक ऐसा माध्यम है, जिसे ज्यादातर महिलाएं फॉलो करती हैं। आपको आदमी ज्याद टीवी देखते हुए या फॉलो करते हुए नहीं मिलेंगे। रही रुबीना का बात, तो दो-तीन बड़े सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी पहले ही अच्छी फैन फॉलोइंग है। मैंने ख़ुद उनके साथ छोटी बहू में काम किया है। उनका व्यक्तित्व वाकई बहुत मज़बूत है। वो अपने को लेकर बहुत क्लियर रहती हैं कि उन्हें क्या चाहिए, जो आपको शो में भी दिखा था।’