Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हवा से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल ‘अस्त्र’ का आज होगा परीक्षण

ओडिशा। भारत अपनी जल, थल और वायु सेना को मजबूत करने की दिशा में आए दिन कोई न कोई कदम उठाता रहा है। इस कड़ी में वह ओडिशा के बालेश्वर जिले में स्थित चांदीपुर क्षेत्र से आए दिन मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है। सोमवार को यहां से एक और अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण होना तय है।

अस्थाई शिविर में शिफ्ट किए जाएंगे तीन किमी के दायरे में रह रहे 10 हजार लोग

इसके मद्देनजर तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों के करीब 787 परिवारों के दस हजार सदस्यों को सोमवार की सुबह पांच बजे से ही अस्थाई शिविरों में शिफ्ट किए जाने की सूचना है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से विधिवत प्रचार-प्रसार कराया गया है।

हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिस मिसाइल का परीक्षण होने वाला है, उसकी क्षमता हवा से हवा में मार करने की है। इसे ‘अस्त्र’ नाम दिया गया है।

अस्थाई शिविरों में रहने वाले प्रत्येक व्यस्क को तीन सौ रुपये और बच्चों को 150 रुपये मुआवजा मिलेगा

अस्थाई शिविरों में रहने वाले प्रत्येक व्यस्क को तीन सौ रुपये और बच्चों को 150 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। पशुओं के भोजन के लिए 100 रुपये, घरों में ताला लगाने के लिए 40 रुपये, आमोद-प्रमोद के लिए व्यस्कों को 15 और बच्चों को 10 रुपये और प्रति व्यक्ति भोजन के लिए 75 रुपये प्रदान किए जाएंगे। परीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इस वजह से प्रशासन ने यह कदम उठाया है।