Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कंगना रनौत और पूर्व मंत्री की तू-तू, मैं-मैं पर बोले दिग्विजय सिंह- ये कंगना कौन है?

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और अभिनेत्री कंगना रनौत की तू-तू मैं-मैं में अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। दरअसल मामले की शुरूआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव ने की थी और उन्होंने कंगना रनौत को नाचने गाने वाली महिला बता दिया था। जबाव में कंगना रनौत ने ट्वीट कर उन्हें बेवकूफ बता दिया और कहा कि मैं एक राजपूत महिला हूं और हड्डियां तोड़ती हूं। बात यहीं खत्म नहीं हुई और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया लहजे में कह दिया कौन है कंगना।

दरअसल, दिग्विजय सिंह शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल और बढ़ती महंगाई के विरोध में भोपाल में बंद करवाने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने जब पांसे की टिप्पणी पर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुरा कर बात टाल दी। उन्होंने कहा कि ये कंगना कौन है और बिना जवाब दिए हंसते हुए चले गए।

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बैतूल जिले के हैंडलिंग प्लांट में अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए पहुंची थी जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। शूटिंग रोकने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं घायल हो गए थे। इसी के विरोध में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे।