Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चांदनी चौक में रातोंरात बना हनुमान मंदिर, पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु, दिल्ली HC के आदेश पर गिराया था

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर गिराए जाने की घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान पर एक ‘‘अस्थायी ढांचा” खड़ा किया गया है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर ने शुक्रवार को दावा किया कि ढांचा ‘‘हनुमान भक्तों” ने तैयार किया है। चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां के पुराने हनुमान मंदिर को गिराने को लेकर भाजपा और AAP की दिल्ली इकाईयों के बीच जनवरी की शुरुआत में विवाद हो गया था। उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब कहा था कि अतिक्रमण हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मंदिर गिराया गया।

PunjabKesari

इस बीच, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आई कुछ तस्वीरों में पता चला कि जिस स्थान पर मंदिर गिराया गया वहां पर स्टील का अस्थायी ढांचा खड़ा है जिसके भीतर हनुमान की मूर्ति है जिसकी पूजा की जा रही है। एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को कहा कि अस्थायी ढांचा राम जी और हनुमान जी के भक्तों ने खड़ा किया है। भले ही तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया लेकिन हमें उनकी आस्था का भी सम्मान करना होगा। शुक्रवार को ट्वीट कर उन्होंने उस ढांचे की दो तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह दिन में उस स्थल पर जाकर ‘भगवान हनुमान का आर्शीवाद’ लेंगे। इसमें उन्होंने लिखा, ‘‘चांदनी चौक में विराजे पवनसुत हनुमान जयश्रीराम।” उन्होंने लिखा, ‘‘उस स्थल पर जाने के बाद मैं अगले कदम के बारे में निर्णय लूंगा।”