Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Kajol ने अजय देवगन की मां के जन्मदिन पर शेयर की इमोशनल पोस्ट, कहा- आपकी हंसी कभी कम ना हो!

नई दिल्ली। काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के आइडल सेलेब्रिटी कपल हैं। दोनों की कैमिस्ट्री कमाल है। काजोल अपनी सास और अजय देवगन की मां वीणा देवगन के बेहद क़रीब हैं। 19 फरवरी को वीणा देवगन के जन्मदिन पर काजोल ने उनकी एक तस्वीर पोस्ट करके जन्मदिन की बधाई दी।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ लिखा- पिछले 22 सालों से मेरे सभी कामों में मेरी साझीदार और साथी को जन्मदिन मुबारक। आपकी हंसी कभी कम ना हो। इसके साथ काजोल ने मदल बाई लॉ और मॉम इन स्पिरिट जैसे हैशटैग भी लिखे हैं। काजोल की इस पोस्ट के ज़रिए कई सेलेब्रिटीज़ ने वीणा देवगन को विश किया। सैफ़ अली ख़ान की बहन सबा अली ख़ान ने लिखा- आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कृपया उन तक पहुंचा दीजिए। काजोल की बहन तनीषा ने भी हैप्पी बर्थडे विश किया।

बता दें, अजय के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के जाने-माने स्टंट डायरेक्टर थे। 2019 में उनका निधन हो गया था। अजय और काजोल की शादी 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज़ से हुई थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। काजोल ने शादी के बाद कुछ वक़्त के लिए फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया था। 2003 में बेटी नीसा का जन्म हुआ, जबकि 2010 में काजोल ने बेटे युग को जन्म दिया था।

काजोल और अजय ने कई फ़िल्मों में साथ काम किया। दोनों पहली बार 1995 में रिलीज़ हुई हलचल में साथ आये थे। इसके कुछ महीने बाद गुंडाराज में भी साथ दिखे थे। 1997 में रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म इश्क़ में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी साथ आयी। इसमें आमिर ख़ान और जूही चावला भी थे। यह फ़िल्म बड़ी हिट रही थी। 1998 में अजय और काजोल ने प्यार तो होना ही था में साथ काम किया

यह रोमांटिक फ़िल्म थी और बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी। शादी के बाद दोनों की पहली रिलीज़ राजू चाचा थी, जिसे अजय के कज़िन अनिल देवगन ने निर्देशित किया था। 2008 में अजय देवगन की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म यू मी और हम में काजोल एक बार फिर अजय के साथ स्क्रीन पर दिखीं। अजय और काजोल की पिछली फ़िल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर है, जिसमें काजोल ने तान्हाजी मालुसरे की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया। अजय देवगन तान्हाजी के रोल में थे। फ़िल्म ने 200 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन किया था। काजोल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई त्रिभंग में नज़र आयी थीं।