Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारत में अशांति फैलाने वाली विदेशी शक्तियां सक्रिय, हर तरफ समस्याएं, किंतु समाधान कहीं नहीं

जबलपुर। प्रसिद्ध विचारक, राष्ट्रीय चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने मंगलवार को कहा देश में हर तरफ अलग-अलग समस्याएं हैं, किंतु उसका समाधान कहीं नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि समस्या का वर्गीकरण ही नहीं है। भारतीय और सनातनी समाज में अब तक शत्रु का बोध ही नहीं। भारत की आंतरिक अशांति का कारण विदेशी शक्तियां हैं।

भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों ने अपने-अपने तरीके से दिया दखल

शाहीन बाग का मामला हो या धारा 370 हटाने और सीएए का मामला हो, यह सीधे तौर पर भारत का ही मामला है। किंतु इन मामलों में भी पूरे विश्व में अपने-अपने तरीके से दखल दिया। पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अनेक देशों में इसको लेकर रैली और प्रदर्शन हुए। उदाहरण के तौर पर राम मंदिर के मामले पर भी सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ में भी बंटवारा सामने आया।

कुलश्रेष्ठ ने कहा- मैं राजनीति के सवाल पर कोई जवाब नहीं देता 

एक प्रश्न के जवाब में कुलश्रेष्ठ ने कहा मैं राजनीति के सवाल पर कोई जवाब नहीं देता मुझे सिर्फ देश की धर्म-संस्कृति से प्रेम है। भारत का संविधान सरकार चलाने के लिए बना है, समाज चलाने के लिए नहीं। हजारों वर्षों से चले आ रही संस्कृति व सभ्यता को समेट कर संविधान से जोड़ा गया है। कुलश्रेष्ठ हिंदू सेवा परिषद के कार्यक्रम में व्याख्यान देने जबलपुर आए थे।