Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राजदीप सरदेसाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट का स्‍पष्‍टीकरण, कहा-अवमानना का कोई मामला दर्ज नहीं किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई के ट्वीट पर कोई भी अवमानना का मामला नहीं दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह अनजाने में कोर्ट की वेबसाइट में हुई त्रुटि के कारण सामने आया था।

ज्ञात हो कि यह मामला वकील ओम प्रकाश परिहार ने एक याचिका में प्रधान न्यायाधीश से सरदेसाई के खिलाफ अवमानना का मामला शुरू करने की अपील की गई थी। 17 सितंबर, 2020 को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सरदेसाई के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने पर सहमति देने से इन्कार कर दिया था।

याचिका में कहा गया कि सरदेसाई ने अदालत के सभी फैसलों पर अवज्ञाकारी टिप्पणी की, जिससे लोगों के मन में देश के सर्वोच्च न्यायालय के प्रति असम्मान का भाव आया। याचिका संविधान की धारा 129 के तहत दी गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट को अपनी अवमानना के लिए किसी को दंड देने का अधिकार है। याचिकाकर्ता आस्था खुराना ने कहा कि अदालत ने कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए हैं और सरदेसाई ने सभी फैसलों पर अपमानजनक टिप्पणी की। याचिका में सरदेसाई के 31 अगस्त, 2020 के ट्वीट का उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने अवमानना के एक मामले में वकील प्रशांत भूषण पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक रुपये का जुर्माना लगाने के फैसले पर टिप्पणी की थी।

Disclaimer: मंगलवार (Feb 16) देर रात पहले समाचार एजेंसी पीटीआइ ने यह खबर जारी की थी कि पत्रकार राजदीप सरदेसाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मामला दर्ज किया है। कुछ देर बाद समाचार एजेंसी यह खबर जारी की कि राजदीप सरदेसार्इ के खिलाफ कोई अवमानना का मामला नहीं दर्ज किया है। एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर खबर में बदलाव किया गया।