Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इस लिक्विड के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बाइक के डिस्क ब्रेक के लिए होता है बेहद जरूरी

नई दिल्ली। भारत में जितनी भी मोटरसाइकिल्स डिस्क ब्रेक के साथ अवेलेबल हैं उन सभी को आसानी से तेज स्पीड में भी रोका जा सकता है। ये बाइक्स में डिस्क ब्रेक्स अब बेहद कॉमन हो चुके हैं और इससे आसानी से मोटरसाइकिल को कंट्रोल किया जा सकता है। आपको बता दें कि कई बार डिस्क ब्रेक ठीक तरह से काम नहीं करता है। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन आज हम आपको डिस्क ब्रेक खराब होने के उस कारण के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

डिस्क ब्रेक फ्लूइड

हर डिस्क ब्रेक वाली मोटरसाइकिल में एक ख़ास तरह के फ्लूइड का इस्तेमाल किया जाता है जिसे डिस्क ब्रेक फ्लूइड कहते हैं। ये फ्लूइड ब्रेकिंग को बेहद आसान बना देता है जिससे आप आसानी से अपनी मोटरसाइकिल को रोक सकते हैं। ये फ्लूइड अगर खत्म हो जाए तो आपकी मोटरसाइकिल में डिस्क ब्रेक ठीक तरह से काम नहीं कर पाएगा और आप बाइक को समय से नहीं रोक पाएंगे।

फ्लूइड चेंबर में होता है स्टोर

इस डिस्क ब्रेक फ्लूइड को ब्रेक लीवर के आगे की तरह बने हुए फ्लूइड चेंबर में स्टोर किया जाता है। यह चेंबर ट्रांसपेरेंट होता है जिससे आप ब्रेक ऑयल को आसानी से चेक कर सकते हैं। जब इसका लेवल कम हो जाए तो आप इसे आसानी से रीफिल कर सकते हैं जिससे ब्रेक ठीक ढंग से काम करता है।

कितनी है कीमत

ब्रेक फ्लूइड किसी आम तेल जैसा होता है जिसका रंग गुलाबी होता है। मार्केट में इसकी कीमत 50 रुपये से शुरू होती है। अगर आप एक साल या 6 महीने तक लगातार अपनी बाइक चलाते हैं तब इस फ्लूइड को रीफिलिंग की जरूरत होती है। ऐसे में आपको इस फ्लूइड पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं। ज्यादातर मैकेनिक्स के पास ये फ्लूइड आसानी से अवेलेबल होता है।