Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कूचबिहार में बोले अमित शाह- मोदी जी को 5 साल दे दीजिए हम बना देंगे सोनार बांग्ला

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री व कद्दावर भाजपा नेता अमित शाह गुरुवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कूचबिहार के मदन मोहन मंदिर का दौरा किया। इसके साथ ही कूचबिहार जिले के रास मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने एक बड़ा ऐलान यह किया कि नारायणी सेना के नाम पर सेना में अलग बटालियन का  गठन होगा। इस दौरान शाह ने बंगाल के लोगों से आह्वान किया कि आप मोदी जी को 5 साल दे दीजिए हम बंगाल को सोनार बांग्ला बना देंगे। उन्होंने कहा कि कूचबिहार से ही पूरे उत्तर बंगाल में परिवर्तन होगा। इस दौरान शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

गृहमंत्री अमित शाह ने कूचबिहार के मदन मोहन मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा, “हमने तय किया है कि प्रभु मदन मोहन के सानिध्य में जो मेला लगता है इसको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करके देशभर और दुनिया के टूरिस्ट का आकर्षण केंद्र बनाएंगे।”

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री व कद्दावर भाजपा नेता अमित शाह गुरुवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। कूचबिहार जिले के रास मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने बंगाल के लोगों से आह्वान किया कि आप मोदी जी को 5 साल दे दीजिए हम बंगाल को सोनार बांग्ला बना देंगे। उन्होंने कहा कि कूचबिहार से ही पूरे उत्तर बंगाल में परिवर्तन होगा। इस दौरान शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

कूचबिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी, बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने एक योजना बनाई है कि हर गरीबों के घर में अगर कोई बीमार होता है तो 5 लाख तक का उनका सारा खर्चा मोदी सरकार उठाती है। लेकिन ये योजना आपको नहीं मिल रही क्योंकि ममता दीदी को ये योजना पसंद नहीं है।

ममता दीदी अब आप हमें गरीबों की सेवा करने से नहीं रोक सकती। मैं आपको कहता हूं कि आप मई के बाद हमें नहीं रोक पाएंगी क्योंकि आप मुख्यमंत्री ही नहीं रहेंगी।

कूचबिहार में शाह ने कहा कि इस बार हम बंगाल में परिवर्तन करके रहेंगे। बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोनार बांग्ला बनाने के लिए है। बंगाल को बम धमाकों से मुक्त कराकर हम युवाओं को रोजगार देंगे। बंगाल का चुनाव इस बार ऐतिहासिक होगा। कूचबिहार से ही हम पूरे उत्तर बंगाल में परिवर्तन करेंगे।

कूचबिहार की सभा में शाह का बड़ा ऐलान, नारायणी सेना के नाम पर पैरामिलिट्री फोर्स में अलग बटालियन का होगा गठन। कूचबिहार की धरती पर नारायणी सेना का नाम सुनकर बंगाल ही नहीं गुजरात तक मुगलों के पैर थरथरा उठते थे। बंगाल में हम 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।

बता दें कि बंगाल का जंग जीतने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंक रखी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय बंगाल दौरे के बाद अब गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री व कद्दावर नेता अमित शाह राज्य के एक दिन के दौरे पर आए हैं। यहां वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जनसमर्थन जुटाने के लिए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि भाजपा ने बंगाल की सभी 294 विधनसभा सीटों तक पहुंचने के लिए पांच चरणों में परिवर्तन यात्रा निकालने की योजना बनाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद तीन दिनों के भीतर दूसरी बार बंगाल दौरे पर आए नड्डा ने मंगलवार को दो और परिवर्तन यात्रा को तारापीठ और झाड़ग्राम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले सात फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बंगाल के दौरे पर आए थे और उन्होंने हल्दिया में पहली चुनावी रैली की थी।