Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारत रत्न लता मंगेशकर व तेंदुलकर से माफी मांगे सोनिया और राहुल, भाजपा ने छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

मुंबई। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन पर चल रही बहस के बीच भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया और उनसे माफी को कहा। भाजपा विधायक राम कदम ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर की छवि धूमिल करना बंद करें और इनसे माफी मांगे। कांग्रेस दल के नेता और कार्यकर्ता भारत रत्नों का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा विधायक ने ट्विटर पर पोस्ट किए एक पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से हमारे भारत रत्न जैसे सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की छवि खराब करने की रणनीतिक कोशिश की गई है। ये दिग्गज हैं और अत्यंत ईमानदारी से इन्होंने देश की सेवा की है। इस देश के प्रति इनके समर्पण को कभी कम करके नहीं आंका जा सकता और न ही सवाल उठाया जा सकता है। दुर्भाग्य से, कई कांग्रेसी नेता इन दिग्गजों की छवि खराब करने कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने आगे विपक्षी दलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने के लिए प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विदेशी सितारों के समर्थन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने के लिए विपक्षी दलों का प्रोपगेंडा उजागर हुआ है। देश की छवि जब ऐसे लोगों ने धूमिल करने की कोशिश की, जिन्हें हमारे देश  के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो यह हमारे दिग्गज लोग आगे आए और देश के प्रति एकजुटता दिखाई।

बता दें कि अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के किसानों के विरोध के समर्थन में ट्वीट किया था। इस पर सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई प्रमुख हस्तियों ने ट्वीट करके समर्थन किया था। इसे लेकर इनकी काफी आलोचना और विरोध हुआ।