Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्र सरकार ने वापस लिया ओडिशा में श्रीमंदिर के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण उपनियम

भुवनेश्वर। ओडिशा में विभिन्न वर्गों से उठे विरोध के स्वर के बाद केंद्र सरकार ने श्रीमंदिर के लिए प्रस्तावित उपनियम को वापस ले लिया है। इसे वापस लिए जाने की जानकारी खुद केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के अध्यक्ष को बगैर विश्वास में लिए इसे जारी कर दिया गया था।

बीजद सांसद प्राधिकरण उपनियम को वापस लेने की मांग को लेकर संस्कृति मंत्री से मिले

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर बीजू जनता दल (बीजद) के सांसदों ने सोमवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मुलाकात की। सांसद भर्तृहरि महताब के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित उपनियम को वापस लेने की मांग की। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के नेतृत्व में भी भाजपा सांसदों ने इस मसले पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मुलाकात की और प्रस्ताव वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री पटनायक ने पुरी का किया दौरा श्रीजगन्नाथ के किए दर्शन 

इधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पुरी का दौरा किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीमंदिर पहुंचे। गर्भ गृह में पहुंचकर उन्होंने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का दर्शन किया और श्रीमंदिर के सेवकों के साथ विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

पटनायक ने कहा- श्रीजगन्नाथ के कार्यों को कोई भी बंद नहीं कर पाएगा

मुख्यमंत्री ने इस बीच मंदिर के चारों तरफ हो रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा। बाद में पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीजगन्नाथ के कार्यों को कोई भी बंद नहीं कर पाएगा। मालूम हो कि राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण द्वारा जारी प्रस्ताव को लेकर लोगों में रोष व्याप्त था।