Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

टूलकिट खुलासे पर बोले पीएम मोदी- भारतीय चाय को बदनाम करने के लिए विदेश में रची गई साजिश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारतीय चाय के बारे में दुष्प्रचार करने वालों को चेतावनी देते हुए ऐसे प्रयासों से दूर रहने को कहा है। मोदी ने रविवार को असम के सोनितपुर जिले में एक चाय बागान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ‘‘ कुछ लोग देश के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे है और ये लोग इस स्तर पर पहुंच चुके है कि वे चाय को भी नहीं छोड़ रहे हैं।”

पीएम ने आरोप लगाया कि भारतीय चाय के बारे में दुष्प्रचार करने की साजिश एक नियोजित तरीके से की जा रही है और विदेशों में लोग इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा‘‘ क्या आप ऐसे लोगों को स्वीकार करेंगे जो इस तरह के अभियानों को रोकने की दिशा में कुछ नहीं कर रहे हैं और ये सभी लोग जवाबदेह होंगे। देश के चाय बागानों के श्रमिक और आम उपभोक्ता ऐसी राजनीतिक पाटिर्यों से सवाल करेंगे क्योंकि ये पाटिर्यां अब तक चुप रही हैं। देश ऐसे लोगों को कभी नहीं माफ करेगा जिनके ऐसे मंसूबे है और चाय बागानों के श्रमिकों की जीत होगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम का विकास राज्य के चाय बागानों के विकास से जुड़ा है और राज्य सरकार चाय बागानों के श्रमिकों के कल्याण के लिए काफी बेहतर कार्य रही है। मोदी ने ‘‘असम माला’ योजना की शुरूआत की है जिसमें राज्य में सड़कों की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने दो मेडिकल कालेजों और बिश्वनाथ और चाराइदो में अस्पतालों की आधारशिला भी रखी है।