Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसान के प्रदर्शन पर संसद में बोले कृषि मंत्री, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस कर सकती है, भाजपा नहीं

नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ बरगलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकती। किसान संगठन और विपक्षी दल नए कृषि कानूनों में एक भी खामी बताने में विफल रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन के विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए कहा कि कानूनों के खिलाफ विरोध केवल एक राज्य तक सीमित है। किसानों को बहकाया जा रहा है। मोदी सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले कल में भी रहेगी। नए कानून का उद्देश्य किसानों का आय बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कृषि कानूनों में कोई खामी है।

एक राज्य के लोग गलतफहमी का शिकार

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि एक राज्य के लोग गलतफहमी का शिकार हैं। किसानों को इस बात के लिए बरगलाया गया है कि इन कानूनों के चलते आपकी जमीन छीन जाएगी। उन्होंने यह बात दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब के किसानों के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर कही। तोमर ने आगे कहा कि विपक्ष यह आरोप लगाता रहा है कि हम कहते है सबकुछ मोदी सरकार ने किया है, पिछली सरकारों ने कुछ भी नहीं किया। इस तरह का आरोप लगाना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल हॉल में अपने पहले भाषण और 15 अगस्त को भी कहा था कि पूर्व की सरकारों का योगदान देश के विकास में अपने-अपने समय पर रहा है।

आश्चर्य है कि विरोध प्रदर्शन टैक्स खत्म करने के खिलाफ हो रहा
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि राज्य सरकार के अधिसूचित बाजारों के विपरीत ये कानून किसानों को ‘मंडियों’ के बाहर अपनी उपज बेचने के लिए विकल्प देते हैं। बिक्री में कोई भी कर नहीं लगेगा। आंदोलन मंडी में की गई बिक्री पर लगाए गए कर (राज्य सरकार द्वारा) के खिलाफ होना चाहिए था, लेकिन आश्चर्य की बात है कि विरोध प्रदर्शन टैक्स खत्म करने के खिलाफ हो रहा है।