Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

डेमोक्रेसी इंडेक्स: भारत दो पायदान नीचे आया, पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में

नई दिल्ली। द इकनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत डेमोक्रेसी इंडेक्स पर दो पायदान नीचे आकर 53वें स्थान पर आ गया है। खास बात यह है कि पड़ोसी लोकतांत्रिक देशों के मुकाबले उसकी रैंकिंग अभी भी बहुत बेहतर है।

167 देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को परखने के बाद भारत को 6.61 अंक मिले

लंदन स्थित ग्रुप द इकनामिस्ट की सहयोगी संस्था द इकनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआइयू) के अनुसार 167 देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थितियों को परखने के बाद भारत को 6.61 अंक मिले हैं। जबकि वर्ष 2019 में उसका स्कोर 6.9 और रैंकिंग 51 रही। भारत का सबसे बेहतर स्कोर 2014 में 7.92 रहा है, तब उसकी रैंकिंग 27 थी।

भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार बढ़ते दबाव के कारण रैंकिंग गिरी: ईआइयू

ईआइयू के अनुसार भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार बढ़ते दबाव के कारण उसकी रैंकिंग गिरी है। डेमक्रेसी इन सिकनेस एंड इन हेल्थ शीर्षक से जारी ईआइयू की इस रिपोर्ट में नार्वे को पहला स्थान दिया गया है। इसके बाद आइसलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड और कनाडा को स्थान मिला है। ये सारे देश क्रमश: टाप फाइव समूह में शामिल हैं।

167 देशों में 23 को पूर्ण लोकतंत्र, 52 देशों को त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र के दायरे में रखा गया 

कुल 167 देशों में 23 को पूर्ण लोकतंत्र, 52 देशों को त्रुटिपूर्ण लोकतंत्र के दायरे में रखा गया है। 35 देशों में मिश्रित राज व्यवस्था और 57 में सत्तावादी शासन बताया गया है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार ने राजनीति को धार्मिक रंग देकर भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बदलने की कोशिश की है।

पाकिस्तान 105वें स्थान पर

इस सूची में श्रीलंका को 68वें, बांग्लादेश को 76वें, भूटान को 84वें और पाकिस्तान को 105वें स्थान पर रखा गया है।