Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने किया LCA की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन, कहा- सीमा व अपने स्वाभिमान की सुरक्षा खुद करेंगे

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार को बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने यहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के दूसरे LCA  (Light Combat Aircraft ) के प्रोडक्शन लाइन का  उद्घाटन किया।  डील के तहत वायुसेना को तेजस LCA की डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होगी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर पर दी। साथ ही उन्होने बताया कि 3 फरवरी से वहां आयोजित होने वाले एयरो इंडिया शो में भी शामिल होंगे जिसका रिहर्सल बेंगलुरु में आज किया गया। इसमें अमेरिका का एयरक्राफ्ट B1Lancer भी शामिल होगा।   भारत में अमेरिकी मामलों को देख रहे डॉन हेफलिन (Don Heflin) ने बताया, ‘इस साल हवाई प्रदर्शन में हमारे अहम एयरक्राफ्ट B-1 Lancer को फीचर किया जाएगा। पहली बार ने एयरो इंडिया में हिस्सा लिया है।’

रक्षामंत्री ने कहा, ‘हम कब तक देश की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहेंगे, हम लंबे समय तक​ निर्भर नहीं रह सकते। हम सभी का ये संकल्प है जो भी बनाना होगा उसे खुद बनाने की कोशिश करेंगे और सीमा और अपने स्वाभिमान की सुरक्षा करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सूचित किया गया है कि विभिन्न देशों की ओर से तेजस M1A में रुचि दिखाई जा रही है और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि अन्य देशों से जल्द ही इसके लिए ऑर्डर मिलेंगे।’

उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना होने से पहले लिखा, ‘आज HAL के दूसरे LCA  के के प्रोडक्शन लाइन उद्घाटन के लिए बेंगलुरु जा रहा हूं और वहां 3 से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले एयरो इंडिया शो में शामिल होउंगा।’

उन्होंने आगे बताया कि  कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद शो में लोगों कि हिस्सेदारी प्रोत्साहित करने वाली है। पिछले माह सुरक्षा पर आयोजित कैबिनेट कमिटी की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने की थी। इसमें उन्होंने सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा समझौते को मंजूरी दी थी।  यह डील 48 हजार करोड़ की है जिसके तहत 83 LCA तेजस लड़ाकू विमान  विकसित किया जाएगा।

पिछले माह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु स्थित BEML (Bharat Earth Movers Limited) उत्पादन केंद्र का दौरा किया और देश की पहली स्वदेश में विकसित चालक रहित मेट्रो कार का उद्घाटन किया था।