Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ड्यूटी टाइम में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी मेट्रो

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने अब लोगों के समय की बचत के लिए फास्ट मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है। व्यस्त समय में एक्वालाइन मेट्रो 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इससे पहले स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक की दूरी तय करने में नौ मिनट कम समय लगेगा। यह ट्रेन सोमवार से शुक्रवार तक चलेंगी। शनिवार व रविवार को ट्रेनों का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा।

एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8 से 11 व शाम को पांच से आठ बजे सोमवार से शुक्रवार तक फास्ट ट्रेन चलेंगी। यह ट्रेन एक्वालाइन के 21 स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इनमें सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147 व 148 मेट्रो स्टेशन हैं, जहां मेट्रो नहीं रुकेंगी।

फास्ट मेट्रो से लोगों का कम से कम नौ मिनट का समय बचेगा

एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि औसतन सेक्टर-51 से नोएडा डिपो तक सफर करने में 45 मिनट 43 सेकंड का समय लगता है। फास्ट ट्रेन के जरिये इस सफर को 36 मिनट 40 सेकेंड में पूरा किया जा सकेगा। फास्ट मेट्रो से लोगों का कम से कम नौ मिनट का समय बचेगा।

इसी तरह परी चौक तक का सफर तय करने में 28 मिनट 30 सेकेंड का समय लगेगा। इसे अब तक 37 मिनट में पूरा किया जाता था। उन्होंने बताया कि मुसाफिरों को फास्ट ट्रेन की जानकारी मिले। इसके लिए स्टेशनों व ट्रेनों के अंदर इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही एनाउंसमेंट के जरिये लोगों को फास्ट मेट्रो के बारे में बताया जाएगा।

हेलीपोर्ट की डीपीआर प्रस्तुत, अगले साल सितंबर में परियोजना होगी पूरी

वहीं, दिल्ली के बाद नोएडा में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के लिए सोमवार को प्राधिकरण बोर्ड रूम में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर चर्चा की गई। इसमें आर्थिक सर्वे पर भी चर्चा की गई। बैठक में 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियां डीपीआर पर शुक्रवार तक अपने-अपने सुझाव प्राधिकरण को देंगी। अधिकारियों के मुताबिक राइट्स कंपनी ने डीपीआर प्राधिकरण को सौंप दी है। फाइल को प्रदेश सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। अनुमोदन के बाद होने वाली बोर्ड बैठक में निर्माण कंपनी के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।