Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एयरो इंडिया शो शुरू होने में बचे कुछ दिन शेष, जानें क्या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। देश में एयरो इंडिया शो शुरू होने के लिए कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे इस शो के शुरू होने के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस साल होने वाला एयर इंडिया शो 3 से 5 फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह आयोजन बहुत अलग होगा और इसमें काफी अवसर मिलेंगे। बता दें कोरोना महामारी का प्रभाव इस शो पर भी पड़ा है, जिसके चलते इस शो में काफी बदलाव किए गए हैं।

 

लड़ाकू राफेल और तेजस पर होगी सभी की निगाहें

आमतौर पर यह शो पांच दिनों के लिए आयोजित है, लेकिन कोरोना के चलते इस साल इसकी समय सीमा पांच से घटाकर तीन दिन दिन की गई है। इस शो को एयरो इंडिया का नाम इसलिए दिया है क्योंकि इसके द्वारा रक्षा उपकरणों के खरीदार ऑनलाइन भी बाजार से खरीद सकेंगे। बता दें कि भारतीय वायुसेना में अभ लड़ाकू फाइटर प्लेन राफेल शामिल हो चुका है। ऐसे में इस बार इस विमान के साथ-साथ देसी लड़ाकू विमान तेजस पर भी सभी के निगाहें होगी। इसका अलावा एयरो इंडिया में सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरम प्लेन को हवाई करतबा देखना बेहद ही रोमांचकारी अनुभव होगा।

2019 में हुआ था ये हादसा

बता दें कि वर्ष 2019 एयरों शो में पार्किंग लॉट में लगी आग लग गई थी। इस दौरान सैकड़ों कारें जल गई थीं। दरअसल, ऐसा हादसा फिर नहीं हो, इसके लिए इस बार खास काफी सावधानी बरती जा रही है। एयर कमोडोर सूद ने बताया कि एयरफोर्स और राज्य सरकार के फायर डिपार्टमेंट ने एक ख़ास टीम बनाई है। उन्होंने बताया कि घास हटा दी गई है और पिछली बार की तरह चहल-पहल नही होगी। इस बार इस शो में विदेशी कम्पनियां कम होंगी और आम लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है।