Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार शानदार और ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में विस्तार की तैयारी में जुट गई है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि वह अगले 2 साल के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात समेत 6 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, AAP की राष्ट्रीय परिषद (National Council of AAP) की बैठक में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। बता दें कि AAP पूर्व में गुजरात, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। पंजाब में तो AAP के विधायकों की अच्छी-खासी संख्या है। वह वहां पर मुख्य विपक्षी दल भी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो अगर इन 6 राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में AAP अगर अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज भी हासिल कर सकती है। विधानसभा सीटों के मामले में और राजनीतिक हैसियत के मामले में उत्तर प्रदेश का चुनाव अहम है, क्योंकि यहां पर 403 विधानसभा सीटें हैं।

इन राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

  1. उत्तर प्रदेश
  2. उत्तराखंड
  3. गुजरात
  4. हिमाचल प्रदेश
  5. पंजाब
  6. गोवा

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान ही घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने वाले पंचायत चुनाव में भी लड़ेगी। इतना ही नहीं, चुनाव को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है

बता दें कि पिछले दिनों जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लखनऊ में गए थे, तब हंगामा भी हुआ था। दरअसल, मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूल देखने जाना चाहते थे, लेकिन यूपी पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया था। इसके बाद दोनों ही पार्टी के नेताओं में जोरदार बयानबाजी हुई थी।