Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली में आज सुबह आया भूकंप, क्या आपको पता चला? यहां जानिये- समय

नई दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। National Center for Seismology (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। यह भूकंप बृहस्पतिवार सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर आया था। भूकंप के ये झटके पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि, कम तीव्रता का भूकंप होने की वजह से ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चला।

गौरतलब है कि भूकंप के लिहाज से दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे ज्यादातर इलाके इन्‍टेंसिटी जोन-4 में आते हैं। ऐसे में जाहिर है कि यहां पर तेज गति का भूकंप आया तो बड़ी जानमाल की हानि का खतरा है। भूवैज्ञानिकों का भी कहना है कि भूकंप के नजरिये दिल्‍ली के साथ यूपी-हरियाणा से सटे जिले में भी बेहद संवेदनशील हैं। खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद। दिल्ली और इसके आसपास के इलाके को जोन-4 में रखा गया है। यहां 7.9 तीव्रता तक का भूकंप भी आ सकता है। ऐसे में बड़ा नुकसान हो सकता है। पिछले साल दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक 20 से अधिक भूकंप आए थे। इस दौरान देशभर के भूविज्ञानी दो गुट में बंट गए थे। कुछ का कहना था कि यह किसी बड़े भूकंप का संकेत है, तो कुछ ने कहा था कि ऐसे भूकंप आते रहते हैं। वहीं, वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. जेएल गौतम  का कहना है कि दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा के निकट पांच फॉल्ट लाइन या फिर रिज (धरती के अंदर उभरा हुआ क्षेत्र) है। ऐसे में जब दो प्लेटों के जोड़ में कोई हलचल होती है तो रिज क्षेत्र में अंतर बढ़ता है। इससे भूकंप का असर होने के आसार बन जाते हैं।

उन्होंने बताया कि फॉल्ट लाइन लिक्विड पर तैरती रहती हैं। फॉल्ट लाइन में दरारें भी होती हैं। जब भी प्लेट टकराती हैं तो लिक्विड पर तैरने वाली फॉल्ट लाइन में कुछ हलचल होती है। कुछ महीने बाद यह हलचल शांत हो जाती है। इससे भी भूकंप के झटके लगते हैं।