Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एनजीटी ने की केरल सरकार की खिंचाई

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस कचरा प्रबंधन मामले में केरल सरकार की खिंचाई करते हुए कहा है कि प्रशासन नागरिकों के स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार की रक्षा करने में विफल रहा है। एनजीटी चेयरमैन जस्टिस एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पिछले दो सालों में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद ठोस कचरा प्रबंधन नियम, 2016 के अनुपालन और ठोस कचरा निपटान की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, नमूने से साफ है कि पर्यावरण के मापदंड पूरे नहीं किए जा रहे हैं। महानगरपालिका अभी भी अनधिकृत ऑपरेशन चला रहा है। बायो माइनिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। मुआवजा का आकलन तो हुआ, लेकिन उसकी वसूली नहीं हुई। पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव के हलफनामा से यह नहीं दिखता कि जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई की गई है। स्थिति संतोषजनक नहीं है। पर्यावरण नियमों का पालन नहीं होना, कानून-व्यवस्था कायम करने से अलग नहीं है। पर्यावरणीय नियमों का लगातार उल्लंघन न सिर्फ नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि जन स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है।