Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

किसानों ने फिर रोकी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग, होटल और सेट के बाहर लगाए नारे

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ काफी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग पंजाब में की जा रही हैं लेकिन अब खबर आ रही है की फिल्म की शूटिंग को किसानों ने फिर रुकवा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारी किसानों का एक गुट पटियाला में शूटिंग सेट की लोकेशन पर पहुंच गया। जिसके बाद किसानों ने हंगामा शुरु कर दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ये घटना शनिवार को पटियाला में हुई, जब किसानों का एक गुट शूटिंग स्थल पर पहुंचा और फिल्म की शूटिंग के खिलाफ नारे लगाना शुरु कर दिया और बाद में उन्होंने होटल के बाहर भी नारे लगाए। किसानों ने मांग की कि अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने होटल से बाहर निकलें और कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएं।

रिपोर्ट में बताया है, ‘किसान चाहते थे कि कृषि बिल पर उनका समर्थन किया जाए। क्योंकि कृषि ही सबको प्रभावित करती है। केवल जान्हवी से ही नहीं यह मांग वो अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं से भी कर रहे है कि सभी किसानों के समर्थन में सामने आएं।’

आपको बता दें कि ये दूसरा मौका है जब जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग को आंदोलनकारी किसानों द्वारा रोका है। इससे पहले भी 11 जनवरी को किसानों के एक गुट ने फतेहगढ़ साहिब के पास बस्सी पठान में शूटिंग स्थल पर पहुंचा था और अभिनेत्री के कृषि कानूनों के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर शूटिंग को फिर से शुरु किया गया था।

बता दें जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू कियाl धड़क मराठी सुपरहिट फ़िल्म सैराट का आधिकारिक रीमेक थी। इस फ़िल्म में ईशान खट्टर जान्हवी के अपोज़िट नज़र आये थे। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ़िल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ और ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नजर आयीं। इसके अलावा जान्हवी ‘दोस्ताना 2’, ‘रूही अफ्जा’ और ‘तख्त’ में नजर आएंगी।