Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोविड संक्रमित वीके शशिकला का विक्टोरिया अस्पताल में इलाज जारी, 27 जनवरी को होने वाली थी रिहा

चेन्नई। विक्टोरिया अस्पताल में गुरुवार को शशिकला को भर्ती किया गया। शुक्रवार को अस्पताल द्वारा जारी उनके हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि शशिकला कोविड संक्रमित हैं और वे कोविड-19 गंभीर न्यूमोनिया, टाइप-2 डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, हाइपोथाइरॉइडिज्म से पीड़ित हैं। यहां उनका इलाज कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा हैै। उन्हें न्यूूूूूूूूूमोनिया हो गया था जिसके लक्षणों को देखते हुए डॉक्टरों को पहले ही उनके कोविड-19 संक्रमित होने का संदेह था जिसके बाद उनका स्वैब कोविड जांच के लिए ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) से निष्काषित 66 वर्षीय वीके शशिकला तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहायक थी। गुरुवार को इन्हें कोविड-19 के आइसीयू में भर्ती किया गया था। उनका पहले भी कोविड-19  टेस्ट किया गया जिसमें वे नेगेटिव आई थीं लेकिन शुक्रवार को रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया। बेंगलुरु के परप्पना अग्रहरा जेल में सजा काट रहीं शशिकला को बुधवार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई तब उन्हें लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया। यहां से  सीटी स्कैन और दूसरे टेस्ट के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया था।

वर्ष 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में वीके शशिकला को चार साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वे अग्रहरा जेल में बंद थीं। इस महीने के अंत तक वो जेल से रिहा होने वाली हैं।