Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कंगना रनौत की फिर बढ़ी मुश्किलें, जावेद अख्तर मानहानि मामले में मुंबई पुलिस ने भेजा समन

अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में कंगना को तलब किया है। उन्हे शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

 जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ शिकायत की थी दर्ज 
दरअसल अख्तर ने अभिनेत्री पर टेलीविजन साक्षात्कारों में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी। अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी” का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था।

कंगना पर लगा छवि खराब करने को आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। अदालत ने 17 जनवरी को पुलिस को इस मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए एक फरवरी तक का समय दिया था। अब कंगना को समन जारी का जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।