Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

21 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करेंगे CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ करेंगे। सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ एक माह तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। परिवहन विभाग एवं गृह विभाग संयुक्त रूप से इसके नोडल विभाग होंगे।

योगी ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा माह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यापक जन-जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किए जाएं। अभियान के दौरान प्रत्येक दिन व सप्ताह कार्ययोजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर अपने-अपने जिलों में सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम संचालित करें। सड़क सुरक्षा अभियान के शुभारम्भ सम्बन्धी कार्यक्रमों से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिये तकनीक का प्रयोग, रोड इंजीनियरिंग, इमरजेंसी सेवा, प्रवर्तन कार्यों पर विशेष फोकस करते हुए प्रचार-प्रसार के भी कार्य किए जाएं। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर सड़क सुरक्षा के प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना लागू की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभागों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियों, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई आदि को दुर्घटना रोकने के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।