Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पूरा हुआ पंचायतों का परिसीमन, 60 ग्राम पंचायतें, 118 वार्डों का अस्तित्व समाप्‍त

गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों का परिसीमन पूरा कर लिया गया है। सोमवार को इसका प्रकाशन भी कर दिया गया। परिसीमन के बाद गोरखपुर में 60 ग्राम पंचायतें कम हुई हैं तो क्षेत्र पंचायत के 118 वार्ड भी अस्तित्व में नहीं रहेंगे। इस चुनाव में जिला पंचायत के पांच वार्ड समाप्त हो जाएंगे। परिसीमन का प्रकाशन होते ही लोग आरक्षण का इंतजार करने लगे हैं और अधिकारियों से लेकर चुनाव लड़ने के दावेदारों की निगाहें इसके लिए शासन पर टिक गई हैं।

इन निकायों में कम हुईं ग्राम पंचायतें

गोरखपुर में 2015 के चुनाव में 1354 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया था। इस साल 60 ग्राम पंचायतें नगर निकायों में शामिल हो जाने के कारण 1294 में चुनाव कराया जाएगा। 60 में से 46 पंचायतें नगर निगम एवं कैंपियरगंज, पिपराइच आदि नगर पंचायतों में नगर निकायों में शामिल की गई थीं। इसके बाद गोला नगर पंचायत के सीमा विस्तार के साथ 14 और ग्राम पंचायतें इसमें शामिल हो गई हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से किए गए आंशिक परिसीमन में ढाई लाख आबादी कम हुई जिससे जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के वार्ड एवं ग्राम पंचायतें कम हुई हैं।

शुरू हुई आरक्षण की प्रक्रिय

इधर आरक्षण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। शासन के निर्देश पर 1995 से 2015 तक के चुनावों में रही आरक्षण की स्थिति को आनलाइन फीड किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो फीडिंग का काम पूरा होने के बाद शासन की ओर से गाइड लाइन जारी की जाएगी। चर्चा यह भी है कि साफ्टवेयर के जरिए शासन की ओर से ही पुराने आरक्षण के आधार पर इस साल का आरक्षण भी तय कर दिया जाएगा।

परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। तीनों स्तर की पंचायतों में सीट कम हुई है। आरक्षण को लेकर शासन के निर्देश का इंतजार है। फिलहाल पांच चुनावों में रही आरक्षण की स्थिति की फीडिंग करायी जा रही है। – हिमांशु शेखर ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी।