Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वेब सीरीज पर देवभूमि में भी सियासी उबाल

 देहरादून: हाल में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तांडव’ में देवी-देवताओं के कथित अपमान पर देवभूमि में भी उबाल है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी को भी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।

उनका कहना है कि ऐसी सीरीज पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इसके निर्माताओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि इस वेब सीरीज में क्या दिखाया गया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर इसमें इसमें देवी-देवताओं का अपमान किया गया है तो यह बेहद गलत बात है। किसी भी मजहब के देवी-देवताओं का अपमान ठीक नहीं है। ऐसी सीरीज अथवा सामग्री पर तुंरत रोक लगनी चाहिए, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचती हो। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यदि वेब सीरीज में देवी-देवताओं के बारे में कोई आपत्तिजनक बात कही गई अथवा दशाई गई है तो यह उचित नहीं है। धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का किसी को हक नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस प्रकार की कोई भी फिल्म, सीरीज, चित्र अथवा ऐसी अभिव्यक्ति, जिससे जनभावनाएं आहत होती हों, उस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। वेब सीरीज में ऐसा कुछ दर्शाया गया है तो इस पर रोक लगाने के साथ ही इसके निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।