Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज होगी AAP विधायक सोमनाथ भारती की दिल्ली की कोर्ट में पेशी, यूपी की जेल से लाए जाएंगे

नई दिल्ली। मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की सोमवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। उनके खिलाफ 2016 में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ मारपीट का मामला चल रहा है। राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इसी मामले में सोमनाथ भारती को पेश करने के लिए वारंट जारी किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा, जहां वे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।

दिल्ली की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा है कि आरोपी विधायक सोमनाथ को 18 जनवरी को दोपहर सवा दो बजे पेश किया जाए। साथ ही कहा है कि इस मामले की सुनवाई को टाला नहीं जा सकता, क्योंकि यह सुनवाई के अंतिम स्तर पर है। इस मामले में फैसला आना है, इसलिए विधायक को हर हाल में अगली तारीख पर पेश किया जाए

यहां पर बता दें कि राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार पांडे की अदालत ने पिछले सप्ताह ही दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP विधायक सोमनाथ भारती को पेश करने के लिए प्रोडक्शान वारंट जारी किया था। गौरतलब है कि प्रोडक्शन वारंट सोमनाथ भारती के वकील मोहम्मद इरशाद द्वारा यह बताने पर जारी किया गया है कि कि सोमनाथ भारती इन दिनों उत्तर प्रदेश की जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। बता दें कि सोमनाथ भारती उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारती को पिछले सप्ताह को सरकारी कर्मचारी से बदतमीजी करने और दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें एक मामले में जमानत मिली है, लेकिन दूसरे मामले में उन्हें बेल नहीं मिलने के चलते जेल में रहना पड़ रहा है।