Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुंबई में निजी वाहन में यात्रा कर रहे लोगों को मिली मास्‍क से आजादी, BMC का निर्देश

मुंबई। कोरोना संक्रमण के कम हो रहे मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने रविवार को नया निर्देश जारी किया हैं। नए निर्देश के अनुसार अब निजी वाहनों के अंदर मास्‍क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन जैसे टैक्सी या रिक्शा में यात्रा करने वालों को बिना मास्क पकड़े जाने पर पहले की तरह ही दंडित किया जाएगा। गौरतलब है कि बीएमसी ने महानगर में कोरोना मामले  बढ़ने के बाद 18 अप्रैल 2020 से मास्क पहनना अनिवार्य किया था।

ऐसा न करने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया था हालांकि बाद में जुर्माना राशि को घटाकर 200 रुपये कर दिया गया था। बीएमसी ने इसके साथ-साथ सामुदायिक सेवा का दंड भी लागू किया था। इसके अंतर्गत अगर कोई आदमी बिना मास्क पहने सड़क पर नजर आता है तो उससे जुर्माना वसूलने के साथ सड़क पर झाड़ू लगवाना या कोविड केयर सेंटर में अपनी सेवाएं देना जैसे भी काम करने पड़ सकते हैं।

 महाराष्ट्र में कोरोनावायरस

 महाराष्ट्र का COVID-19 के केस अब  बढ़कर 19,87,678 तक पहुंच चुके हैं , शनिवार को  2,910 नए मामले दर्ज किये गए। कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 50,388 तक पहुंच चुका है । शनिवार को कुल 3,039 रोगियों को छुट्टी दे दी गई थी, अब तक कुल 18,84,127 लोग इस महामारी के बाद स्‍वस्‍थ  हो चुके हैं। 51,965 मरीज अभी सक्रिय हैं जिनका कोविड अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है।