Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

रांची में पुलिस जवान ने थाने में ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल से खुद को मारी गोली

रांची। रांची के बुढ़मू थाने में तैनात पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। बुढमू थाने में संतरी के पथ में पदस्थापित देवेश प्रसाद ने खुद को अपने इंसास राइफल से गर्दन मे सटा कर गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 2018 बैच के सिपाही देवेश बुढ़मू थाने में ही पदस्थापित थे। थाना प्रभारी सिद्धेशवर महथा ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से उनकी डयूटी थी।

सुबह मार्निंग वॉक से लौटने के बाद अन्य साथियों ने देवेश की खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर  छत में आकर देखा तो देवेश मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी मनोज कुमार थाना पहुंचें और छानबीन में जुट गए। मृतक रातू थाना के हिसरी गांव का निवासी है। मृतक के बडे़ भाई नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि 21 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घर में जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही है।

भाई ने यह भी बताया कि कल देवेश ने घर वालों से बातचीत भी की थी। उसने बताया था कि कल उसे घर जाना था। इधर, ग्रामीण एसपी भी बुढ़मू थाना पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। एफएसीएल की टीम रांची से आने के बाद शव को उतारा जाएगा।