Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की जल्द बनेगी कमेटी, पवन ने हेमंत सरकार को बताया किसान विरोधी

धनबाद। रांची से साहेबगंज जाने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री सूरज कुमार, भाजयुमो हजारीबाग प्रभारी पंकज साव, किसान मोर्चा के मनमीत अकेला का धनबाद पहुंचने पर बरवाअड्डा में स्वागत किया गया। धनबाद परिसदन और बरवाअड्डा किसान चौक पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में जल्द कार्यसमिति की घोषणा करने की बात कही। भाजयुमो नेता हरि शंकर साव ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा के वरीय कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प गुच्छ और शाल देकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं मे जोश व नया उमंग भरने का काम किया।

प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल है। हर क्षेत्र में लूट, हत्या और दुष्कर्म आम बात हो गई है। जनता त्रस्त है।  रघुवर सरकार मे किसानों को जो सम्मान मिला उसे हेमंत सरकार ने छीनने का काम किया है। किसानों का धान भी बिचोलियों द्वारा आधे दामो मे खरीदा जा रहा है। सभी वर्गों के लोग परेशान हो चुके हैं l इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के पूर्व सोशल मीडिया व आईटी सेल के सह प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा रणविजय सिंह, भाजयुमो नेता हरि शंकर साव, शंकर महतो, निवास तिवारी, मदन तिवारी, संगीता बास्की, मनोज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनीष साव, होरेन चौधरी, निरज कुमार, सुजीत चौधरी, पिंकु महतो, आशुतोष चौधरी, विनोद रजवार, राजेश चौधरी, जग्गू साव, खोगेन चौधरी आदि उपस्थित थे l