Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का विस्तार, जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा का लगातार विस्तार हो रहा है। इसके तहत जमशेदपुर महानगर कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें तीन उपाध्यक्ष व दो महामंत्री बनाए गए हैं।

जिलाध्यक्ष सुबाेध श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित कार्यसमिति में उपाध्यक्ष वंदना नामता, भास्कर मुखी व प्रभुराम मुंडा, महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू व विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेस प्रभारी आकाश शाह, सोशल मीडिया प्रभारी अनिर्बन सरकार, कार्यालय प्रभारी प्रेमकरण पांडेय, सहकार्यालय प्रभारी त्रिलोचन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी व किसान मोर्चा अध्यक्ष सोमेन भकत बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द जमशेदपुर पश्चिमी के साथ अन्य विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

विधानसभा संयोजक रहे यथावत

भारतीय जनता मोर्चा के विधानसभा संयोजक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा व जमशेदपुर पश्चिमी के संयोजक मुकुल मिश्रा हैं।

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष : महेश तिवारी (टेल्को), एम चंद्रशेखर राव (बिरसानगर), नागेंद्र सिंह (बर्मामाइंस), विनोद राय (लक्ष्मीनगर), कैलाश झा (गोलमुरी), वरुण सिंह (साकची) व विजय नारायण सिंह (बारीडीह)

पोटका विधानसभा के मंडल अध्यक्ष : रवि पोद्​दार (बागबेड़ा), सुमित सिंह (घाघीडीह), लखनचंद्र सोरेन (पोटका), देवदत्त भकत (कोवाली), रंजीत दास (आसनबनी) व महेश यादव (सुंदरनगर)।

जुगसलाई विधानसभा के मंडल अध्यक्ष : मनोज यादव (परसुडीह), सागर महतो (कमलपुर), विद्युत महतो (बोड़ाम), मिहिर महतो (पटमदा) व अशोक बिसोई (एमजीएम)।