Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

PM मोदी 16 जनवरी को शुरू करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान, CO-WIN ऐप को भी करेंगे लॉन्च

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को भारत के कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी टीकाकरण के पहले दिन वैक्सीन लगवाने वाले कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से बातचीत भी करेंगे। टीकाकरण अभियान से पहले जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और असम से लेकर गोवा तक देश के कोने-कोने में वैक्सीन पहुंचाने का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 16 जनकरी को वैक्सीनेशन के लिए जरूरी CO-WIN ऐप को भी लॉन्च करेंगे। 2,934 टीकाकरण केंद्रों में से कुछ को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जहां से लाभार्थी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसमें नई दिल्ली का एम्स और सफदरजंग अस्पताल शामिल है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले दिन लगभग तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को देश भर में 2,934 टीकाकरण केंद्रो पर वैक्सीन के शॉट्स दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वैक्सीन लगाने के लिए लोंगों को मतदान की तरह अपना कोई भी पहचान पत्र दिखाना होगा। इन पहचान पत्रों में आधारकार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट के साथ-साथ मनरेगा का जॉबकार्ड और बैंक या पोस्ट आफिस का फोटो लगा पासबुक तक शामिल हैं। इन पहचानपत्रों की सूची सभी स्थानीय भाषाओं में वैक्सीन केंद्रों पर लगाई जाएगी ताकि किसी को दिक्कत नहीं हो।