Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की कार दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी विजया नाइक का निधन

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार को हादसे का शिकार हो गए। सड़क हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी विजया नाइक की जान चली गई। हादसे के बाद दोनों लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार इस हादसे में श्रीपद नाइक के निजी सहायक की भी मौत हो गई है।
PunjabKesari

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और नाइक के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने नाइक की पत्नी के निधन पर शोक जताया है।
PunjabKesari

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रमोद सावंत से बात की है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ती है तो श्रीपद नाइक को वायु मार्ग से दिल्ली लाने की व्यवस्था की जाए। बता दें कि प्रमोद सावंत उस अस्पताल में पहुंच गए हैं, जहां नाइक का इलाज चल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर एक ट्वीट में लिखा, ‘एक हादसे में विजया नाइक जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को इस बड़ी हानि से उबरने की शक्ति प्रदान करें।’

उल्लेखनीय है कि श्रीपद नाइक के पास आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के केंद्रीय राज्य मंत्री होने के साथ रक्षा राज्य मंत्री का भी जिम्मा है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर दुख जताया है।