Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लखनऊ में रोहतास निदेशकों के घर कुर्की का नोटिस, अस्पताल संचालक ने गोरखपुर में दर्ज कराई थी FIR

लखनऊ। रोहतास कंपनी के निदेशकों के घर के बाहर गोरखपुर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। आरोपितों के खिलाफ डेढ़ साल पहले गोरखपुर के शाहपुर थाने में अस्पताल संचालक डॉ अवनीश राणा और उनकी पत्नी डॉ सोना घोष ने धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज कराई थी। मदनमोहन मालवीय मार्ग स्थित रोहतास कंपनी के निदेशकों पंकज रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी और परेश रस्तोगी के घर पर गोरखपुर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई। इस दौरान आरोपितों को हाजिर होने के लिए कहा गया।

गोरखपुर पुलिस लंबे समय से आरोपितों की तलाश कर रही है। डा. सोना घोष ने तीन सितंबर 2019 को शाहपुर थाने में हजरतगंज निवासी रोहतास प्रोजेक्‍ट लिमिटेड के एमडी परेश और उनके दो भाई पंकज व पीयूष के खिलाफ कूटरचित दस्‍तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया था। डाक्‍टर का आरोप है कि 2012 में इन लोगों ने लखनऊ में जमीन देने का झांसा देकर उनसे 26 लाख रुपये लिए थे, लेकिन जमीन नहीं दिया। रुपये मांगने पर आनाकानी करने लगे

मुकदमा दर्ज कर शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोप सही साबित हुआ। कई बार नोटिस देने के बाद भी आरोपित बयान दर्ज कराने थाने नहीं आए। इसके बाद विवेचक मदन मोहन मालवीय मार्ग पर आरोपितों के आवास पर पहुंचे तो सभी फरार मिले। विवेचक के आवेदन पर कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया था। गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक शाहपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्‍पा कर दिया गया है। निर्धारित समय के भीतर हाजिर न होने पर बिल्‍डर भाइयों की संपत्ति कुर्क कराई जाएगी।