Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कृषि कानूनों की वापसी की मांग पर अड़े किसान; कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले 46 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वे मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार इसे किसानों के लिए हितकारी बता रही है। वह बातचीत के माध्यम से गतिरोध को सुलझाना चाह रही है। दोनों पक्षों के बीच आब तक आठ दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। 15 जनवरी को एक बार फिर बातचीत होनी है। मामले पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है। 11 जनवरी को अगली सुनवाई होनी है। इस बीच कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी ने 15 जनवरी को ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाने का भी फैसला किया है। इस दौरान सभी राज्यों की राजधानियों में जन आंदोलन होगा और राजभवनों को घेराव होगा।

भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक देशव्यापी अभियान ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’  शुरू किया। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के अनुसार इस अभियान के तहत, विरोध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसानों के गांवों से मिट्टी इकट्ठा की जाएगी और उससे भारत का नक्शा बनाया जाएगा।

श्रीनिवास बीवी ने इस जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत, भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शहीद किसानों के गांवों में भेजा जाएगा। वे वहां से मुट्ठी भर मिट्टी इकट्ठा करेंगे और उसे नई दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालय लाएंगे। इससे पहले, भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता, राकेश टिकैत ने दावा किया कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक कुल 60 किसानों ने अपनी जान गंवाई है

सरकार की आलोचना करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि सरकार गूंगी, बहरी और तानाशाह हो गई है। श्रीनिवास बीवी ने इस दौरान कहा, ‘अहिंसक और लोकतांत्रिक माध्यमों से किसान इस चिलचिलाती ठंड में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन पर आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सरकार के तानाशाही रवैये को दिखाता है।’