Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ACB के हत्थे चढ़ा SI मनीष कुमार, केस डायरी मैनेज करने के नाम पर मांगा 15 हजार

15 हज़ार घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगेहांथ पकड़ा और अपने साथ लेकर हजारीबाग लौट गयी

हजारीबाग एसीबी की टीम ने रामगढ़ जिला के गोला थाना में छापेमारी कर एसआई मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दारोगा मनीष कुमार केस डायरी मैनेज करने के नाम पर 15 हजार मांगा था. एसीबी की टीम ने रंगेहांथ पकड़ा और अपने साथ लेकर हजारीबाग लौट गयी.

पीड़ित ने एसीबी से की दारोगा की शिकायत

बताया जाता है कि कुम्हारदगा गांव निवासी सहदेव महतो से मनीष कुमार डायरी के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग किया था. सहदेव महतो ने पैसा न होने की बात कहते हुए पैसा देने से इंकार कर दिया था. इसके बावजूद मनीष कुमार पैसा की बार-बार मांग करने लगा. जिसके बाद पीड़ित सहदेव ने मामले की जानकारी एसीबी को दी और बुधवार को रंगेहाथ मनीष कुमार को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.