Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नव विवाहित पति पत्नी का कुएं में मिला शव l

6 महीने पूर्व रामगढ़ थाना में दोनों का कराया गया था प्रेम विवाह

रामगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रामगढ़ : शहर के गोरियारी बाग में गुरुवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आयाl गोरियारी बाग के एक कुएं में युवा पति पत्नी के शव मिलने की बात सामने आईl इस बात की सूचना मोहल्ला के लोगों ने रामगढ़ थाना पुलिस को दीl
रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सदल बल बताए हुए स्थल पर पहुंचीl पुलिस कुएं से एक पुरुष और महिला का शव निकालाl जिसकी पहचान मोहल्ला के लोगों ने की l बताया गया कि कुएं में से मिला शव लगभग 25 वर्षीय विशु कुशवाहा और लगभग 22 वर्षीय महिला अंजली देवी का हैl दोनों पति-पत्नी के रूप में पिछले कुछ समय से यहां रह रहे थेl दोनों का प्रेम विवाह कुछ महीने पूर्व रामगढ़ थाना परिसर में हुआ थाl दोनों का परिवार शहर के नए बस स्टैंड के निकट रहता हैl
मोहल्ला के लोगों ने बताया कि कल 21 फरवरी की शाम को अंजलि के पेट में दर्द होने की बात कही गई थीl उसका पति उसकी इलाज करने के लिए रामगढ़ छावनी अस्पताल ले गया थाl इस बात की सूचना पर अंजली देवी के सास ससुर भी घर आए थे l लेकिन वह देर शाम को वापस घर चले गए थेl इसके बाद की घटना की जानकारी मोहल्ला के लोगों नहीं हैl आज सुबह मोहल्ला के लोगों ने जब घर बंद देखा तो पति-पत्नी की खोज आरंभ की गईl लेकिन उनका पता नहीं चलाl सुबह में 7:00 बजे के लगभग घर के बगल के एक कुएं के बाहर कुशवाहा का कपड़ा पड़ा मिला l जिसकी सूचना मोहल्ला के लोगों को मिला l इसकी जानकारी रामगढ़ थाना पुलिस को दी गईl रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार से इस संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल में लगता है कि आत्महत्या का मामला हैl दोनों के बॉडी को कब्जा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैl