Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अब दिल्ली में कोंकणी अकादमी की होगी स्थापना, कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली में कोंकणी अकादमी की स्थापनी की जाएगी। इस संबंध में दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब देश की राजधानी में कोंकणी भाषा का प्रचार- प्रसार बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। कला, संस्कृति और भाषा विभाग के तहत इस अकादमी की स्थापना की जाएगी, ताकि दिल्ली के लोगों को समृद्ध कोंकणी संस्कृति, भाषा, साहित्य और लोक कलाओं से परिचय कराया जा सके।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अकादमी को जल्द ही सभी बुनियादी ढांचे के साथ एक ऑफिस अलॉट किया जाएगा। वहीं इस बारे में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हर भारतीय के दिल में गोवा का एक विशेष स्थान है और दिल्ली सरकार की कोंकणी अकादमी राजधानी में कोंकणी संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ चीजों को सामने लाएगी।

बता दें कि कोंकणी एक इंडो-आर्यन भाषा है जो देश के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में मुख्य रूप से रहने वाले कोंकणी लोगों द्वारा बोली जाती है। यह संविधान की 8 वीं अनुसूची और गोवा की आधिकारिक भाषा में उल्लिखित 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।