Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बदायूं में महिला के बाद नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार; सहआरोपी फरार

बदायूं। किसी समय पांचाल देश की राजधानी रहे बदायूं में इन दिनों महिलाओं के प्रति अपराध की बाढ़ आ गई है। रविवार को यहां उघैती क्षेत्र के गांव में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका पूजा करने गई थीं। जहां पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई तो बुधवार को माता के जागरण में गई एक नाबालिग के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक को गिरफतार कर लिया है, जबकि सहआरोपी अभी फरार है।

बदायूं के उघैती क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद नया मामला सामने आया है। यहां के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जागरण में गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके आरोप में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि जागरण कार्यक्रम के दौरान जब उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसे खोजने की काफी कोशिश की। इसके कुछ देर बाद पिंटू के घर से लड़की रोती हुई बाहर निकली थी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि गत चार जनवरी को सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की एक किशोरी पड़ोस में हो रहे जागरण में शामिल होने गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला पिंटू नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां पर 20 वर्ष के वीरपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत बुधवार को लड़की के स्वजनों ने की। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी वीरपाल को पकड़ लिया। इस मामले में सहआरोपी पिंटू अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

वीरपाल को को दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आईपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को बयान में किशोरी ने आरोप लगाया है कि 20 वर्षीय वीर पाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि पिंटू गेट पर खड़ा था। थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वीर पाल को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पिंटू को पकडऩे के प्रयास चल रहे हैं।