Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

केरल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे की उठी मांग

तिरुवंतपुरम। केरल विधानसभा में विपक्ष द्वारा जमकर हंगामा किया गया। राज्यपाल के संबोधन का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल विधानसभा के सामने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम सरकार को पद छोड़ने के लिए कहा। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहा रहे हैं और उम्मीद है कि कोई बाधा नहीं बनेगा। इस दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही विधानसभा से वॉकआउट किया। बता दें कि इससे पहले भी राज्य विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।

इससे पहले हाई प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में विधानसभा स्पीकर पी. श्रीरामकृष्णन के सहायक निजी सचिव के. अय्यप्पन से कस्टम विभाग की पूछताछ को लेकर टकराव की स्थिति पैदा हुई थी। पी. श्रीरामकृष्णन ने बीते दिन कहा था कि तस्करी के मामले में उनके सहायक निजी सचिव से सीमा शुल्क विभाग द्वारा पूछताछ करने के लिए उनकी पूर्व अनुमति जरुरी है। इसके साथ ही कहा था कि वह किसी भी जांच में बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे। श्रीरामकृष्णन ने विधानसभा कार्य विधि के नियमों का हवाला देते हुए कहा था कि विधानसभा परिसर में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्पीकर की अनुमति जरुरी है।