Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

5 जनवरी को था 5 नेताओं का जन्मदिन, ममता बनर्जी को छोड़कर PM मोदी ने सभी को दी बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी का 5 जनवरी को जन्मदिन था। इसी दिन कई और नेताओं का भी जन्मदिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नेताओं को जन्मदिन की बधाई दी थी। पीएम मोदी ने किसी नेता को फोन, किसी को ट्वीट तो किसी को बधाई पत्र भेज कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को किसी भी तरह से जन्‍मदिन की शुभकामनाएं नहीं भेजीं। 5 जनवरी को ममता बनर्जी, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता आनंद शर्मा, डीएमके नेता कनिमोई, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह का जन्‍मदिन था।

मुरली मनोहर जोशी के लिए पीएम मोदी ने ट्विटर पर बधाई संदेश लिखा था। वहीं कल्‍याण सिंह को उन्‍होंने फोन करके बधाई दी। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा को पीएम मोदी ने बधाई पत्र भेजा था। 5 जनवरी, 1955 को कोलकाता में जन्मी ममता बनर्जी इस साल 66 साल की हो गईं। उन्होंने 15 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। ममता को जन्मदिन की बधाई देने में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डीएमके नेता एमके स्‍टालिन, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, त्रिपुरा के सीएम बिप्‍लब कुमार देब शामिल रहे।

बता दें कि इसी साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों से पहले भाजपा और TMC के बीच राजनीतिक जंग जारी है। जहां एक तरफ TMC के कई नेता ममता का साथ छोड़ रहे हैं वहीं भाजपा ने इस बार राज्‍य में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है। चुनाव के चलते अमित शाह कई बार बंगाल का दौरा कर चुके हैं।