Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली नगर निगम के 1 लाख से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर, कहा- नहीं लगाएंगे लोगों को कोरोना का टीका

नई दिल्ली। बकाया वेतन को लेकर कोरोना संकट के बीच राजधानी के तीनों निगमों (उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी) में बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना के टीकाकरण अभियान में कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारियों के साथ निगम के शिक्षक आनलाइन कक्षाएं भी नहीं लेंगे। वहीं, इंजीनियर के साथ निगम कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। निगम के महापौर और अधिकारियों के साथ कई चरण की बैठक में कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर निगम कर्मियों ने हड़ताल का एलान किया है। इससे पूर्व शिक्षकों ने बुधवार को सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर वेतन जारी करने की मांग की।

तीनों निगम में विभिन्न यूनियन के संयुक्त समूह कन्फेडरेशन आफ एमसीडी एम्प्लाइज यूनियंस के संयोजक एपी खान ने बताया कि हड़ताल की हमने पहले ही तीनों निगमों और मुख्यमंत्री कार्यालय में नोटिस दे दिया था। इसके बाद भी मुद्दा हल नहीं हुआ है। निगम के कर्मी पांच-पांच माह से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। जब वेतन मिलना ही नहीं हैं तो फिर काम क्यों कराया जा रहा है। खान ने बताया कि सभी कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह सिविल लाइंस जोन पर एकत्रित होकर राज निवास पर धरना देंगे। इसके बाद कोई भी कर्मी अपने-अपने दफ्तरों में कार्य नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि तीनों निगम की विभिन्न विभागों की 21 से ज्यादा यूनियन हड़ताल के समर्थन में हैं। बृहस्पतिवार से निगम के दफ्तरों में कोई कार्य नहीं होगा

  • तीनों निगम में 1.50 लाख कर्मचारी हैं
  • 70 हजार इसमें सफाई कर्मी हैं
  • 25 हजार शिक्षक हैं तीनों निगम में
  • 5 माह से उत्तरी निगम में नहीं मिला है वेतन
  • 20 दिन देरी से मिलता है दक्षिणी निगम कर्मियों को वेतन
  • 03 माह से वेतन और पेंशन नहीं मिला है पूर्वी निगम में
  • सातवें वेतन आयोग का बकाया भी नहीं मिला है-सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न तो पेंशन मिल रही हैं और न ही उन्हें सेवानिवृत्त होने के फंड

तीनों निगम में एक हजार से ज्यादा नर्से कोरोना के टीकाकरण अभियान में शामिल होने वाली थीं। वेतन न मिलने की वजह से हमने भी हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। -शकुंतला, कोषाध्यक्ष, एलएचवी एंड एएनएम स्टाफ यूनियन

फिलहाल अभी स्कूलों की छुट्टी चल रही है, लेकिन जो गृह कार्य बच्चों को दे रखा हैं उन्हें कराने के लिए शिक्षक न तो आनलाइन कक्षाएं लेंगे और न ही कोरोना टीके के लिए होने वाले सर्वे। -कुलदीप खत्री, अध्यक्ष, शिक्षक न्याय मंच नगर निगम

वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारी परेशान हैं। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक न तो दिल्ली में सफाई कार्य होगा और न ही डलाव घरों से कूड़ा उठेगा। – नंद किशोर ढिलोर, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस

मेरी निगम कर्मचारियों से अपील है कि वह हड़ताल न करें। जैसे-जैसे निगम अपने संसाधनों से फंड इकट्ठा कर रहा है वैसे-वैसे वेतन दिया जा रहा है। हम दिल्ली सरकार से बकाया फंड की मांग कर रहे हैं। – जय प्रकाश, महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम